Home » हरियाणा » सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में पहुंची संबद्धता टीम: डा. सज्जन कुमार

सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में पहुंची संबद्धता टीम: डा. सज्जन कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
154 Views

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के नियमानुसार राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा संबद्धता कमेटी के इंचार्ज डा. सुगन सिंह के संयोजन में महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की स्नातकोत्तर हिंदी विषय की संबद्धता करवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने  बताया कि किसी भी महाविद्यालय जब भी कोई नया विषय शुरू होता है तो उस विषय की संबद्धता करवाना जरूरी होता है। इसमें आवश्यक दस्तावेज जैसे फाइल जिसमें  सीलेबस, लेशन प्लान, टाइम टेबल,  विषय परिषद की रिपोर्ट, संबधित कमेटी की रिपोर्ट, असाइनमेंट, क्लास टैस्ट, असेसमेंट व अन्य जो भी जरूरी दस्तावेज थे सबको पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबद्धता से पहले कालेज लेवल पर कमेटी गठित करके, जिसमें कन्वीनर डा. सुगन सिंह, प्रो. कुलजीत कौर तथा डा. जोगिंद्र सिंह मेम्बर के रूप में शामिल थे के द्वारा सभी जरूरी दस्तावेज तैयार किए गए महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से प्रो. पंकज शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय में  स्नातकोत्तर हिंदी विषय की संबद्धता के लिए टीम पहुंची थी, जिसमें सीडीएलयू से हिंदी विभाग से डॉ. जसबीर भारत तथा  सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ से प्रो. कमलेश रानी शामिल थे। महाविद्यालय की  गठित कमेटी द्वारा सभी जरूरी दस्तावेजों की फाइल पेश की गई। निरीक्षण समिति द्वारा पुस्तकालय, जिम, ट्रैक, स्पोर्ट्स ग्राउंड, अन्य खेल मैदान महिला प्रकोष्ठ, जिओ लैब, साइंस लैब, सेमिनार हॉल, क्लासरूम, गर्ल कॉमन रूम, कंप्यूटर लैब, कॉमर्स ब्लॉक तथा फाइनेंस गतिविधियों की गहनता के साथ जांच की गई। इस मौके पर हिंदी विषय के अध्यक्ष प्रो. राजेश के साथ महाविद्यालय के अधिकतर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *