Home » हरियाणा » आढ़ती एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज ने आढ़ती दामी बढ़ाने पर सीएम का जताया आभार

आढ़ती एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज ने आढ़ती दामी बढ़ाने पर सीएम का जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
165 Views

मांगों संबंधी सौंपा ज्ञापन, सीएम ने दिया जल्द हल करवाने का आश्वासन
सिरसा। दी एसोसिएशन आढ़तियान अनाज मंडी, सिरसा के प्रधान प्रेम बजाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे के दौरान 2025-2026 धान खरीद सीजन में आढ़ती दामी बढ़ाने को लेकर सरकार का धन्यवाद किया और साथ ही एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंडी एसोसिएशन द्वारा सभी फसलों पर सरकार द्वारा निर्धारित दामी 2.5 प्रतिशत देने, पूर्व की भांति गावों के पास ही खरीद सेंटर के लाइसेन्सों के नवीनीकरण, अतिरिक्त मंडी का कार्य जल्द पूर्ण करवाने, बाजरा फसल के पेंडिंग जे-फार्म और भावांतर राशि किसानों के खातों में डलवाने और मंडी के कार्य मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आते हैं उन्हें पूर्ण करवाने हेतु प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल व अन्य आढ़तीगण द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने प्रशासन से आग्रह किया कि आगामी गेहूं और सरसों के सीजन में अच्छे ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को चुना जाए, ताकि सीजन का कार्य सुचारू रूप से चल सके, जिससे सभी आढ़तियों, जमींदारों और मजदूरों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विस्तारपूर्वक एसोसिएशन पदाधिकारियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि यह कार्य जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंडियों में लगातार सुधार के प्रयास कर रही है, ताकि आढ़ती व किसान को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकता से आमजन की समस्याओं का निपटारा कर रही है, जिससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मंडी एसोसिएशन ने मांगों संबंधी आश्वस्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *