Home » हरियाणा » नशे के खात्मे के लिए खेलों को देना होगा बढ़ावा: डा. राजश्री सिंह

नशे के खात्मे के लिए खेलों को देना होगा बढ़ावा: डा. राजश्री सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान ने की पुलिस कमिश्नर झज्जर से मुलाकात
सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान सुखविंद्र सोनी ने डा. राजश्री (पुलिस कमिश्नर झज्जर) से अपनी धर्मपत्नी सहित मुलाकात की और उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। सुखविंद्र सोनी ने कहा कि डा. राजश्री सिंह ने ईमानदारी व लग्न से हरियाणा प्रदेश में विभिन्न पदों पर अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिया। वे जहां भी कार्यरत रही, अपनी कार्यकुशलता व व्यवहार की अमिट छाप छोड़कर गई। जनता के बीच जहां उन्होंने बेहतर तालमेल स्थापित किय, वहीं अपराध व अपराधियों के खात्मे के लिए अटूट प्रयास किए। डा. राजश्री सिंह ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सरकार व पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसके खात्मे के लिए हम सभी को जागरूकता के साथ आगे बढ़ते हुए लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर हो रही है, जिसे नशे से दूर रखने के लिए अधिक से अधिक खेलों के आयोजन पर ध्यान देना होगा। इसके साथ-साथ हादसों में हो रही वृद्धि को देखते हुए युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक करना होगा, ताकि कानून व्यवस्था व प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे। डा. राजश्री ने कहा कि सभी संगठन मिलकर नशे जैसी बुराई के प्रति अभियान चलाएं तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। बता दें कि सिरसा में रहते हुए डा. राजश्री सिंह ने आरएसओ (रोड सेफ्टी आग्रेनाइजेशन) का गठन किया था, जोकि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *