116 Views
सिरसा से नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है :-एसपी दीपक सहारन ।
सिरसा…सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच नशा तस्करों के कब्जा से लाखों रुपए की 80 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नशा तस्करों के नक्सेस को तोड़ने के लिए सिरसा पुलिस नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है ,अब नशा तस्करों का सिरसा पुलिस की नजरों से बच पाना अब पूरी तरह से नामुमकिन हो गया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला की सीआईए सिरसा व नाथुसरी चौपटा थाना की पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड गांव कर्मगढ व ब्रांच स्कूल नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम बस स्टैंड गांव कर्मगढ क्षेत्र मे मौजूद थी । इसी दौरान सामाने से स्विफ्ट गाङी सवार तीन नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए । पुलिस पार्टी ने उक्त स्विफ्ट गाङी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने स्विफ्ट गाङी को वापस मोङकर भागने का प्रयास किया तो गाडी अचानक बंद हो गई । उक्त गाडी सवार युवकों से वापस भागने का कारण पूछा तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर गाडी सवार तीनों युवक कुलबीर सिंह पुत्र जगदीश व प्रदीप पुत्र प्रहलाद निवासियानं गांव खाई शेरगढ व राजदीप पुत्र बख्शीश निवासी गांव साहुवाला प्रथम जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो गाडी के डेस्क बोर्ड से प्लास्टिक का पॉलिथिन मिला पॉलोथिन को खोल कर चैक किया तो उसमें से 70 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में चौपटा थाना की एक पुलिस टीम नाथूसरी चौपटा से होते हुए भट्टू रोङ की तरफ जा रही थी उसी दौरान पुलिस पार्टी जब ब्रांच स्कूल नाथुसरी चौपटा के पास पहुची तो सामने की तरफ से बाइक सवार दो नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचनाक बाइक को वापस मोङकर भागने का प्रयास करने लगे बाइक अचानक बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो दोनों आरोपी अनिल पुत्र भरत सिंह निवासी भट्टू मडीं व सुरेन्द्र पुत्र जयसिंह निवासी गली नंबर 3 रेवाङी के कब्जा से 10 ग्राम 24 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचो यवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचो युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर सिरसा में पांव नही पसारने दिए जाएगें । नशा तस्करों की असली जगह जेल है । उन्होने आमजन से भी आह्रान किया है,कि नशे के सौदागरों के खिलाफ बेझिझक होकर सूचना दें,सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा ।
Post Views: 95



