स्वर्णकार समाज के प्रधान सज्जन सोनी का किया भव्य अभिनंदन
सिरसा। हाल ही में स्वर्णकार सभा के प्रधान बने सज्जन सोनी का रविवार को जाट धर्मशाला में जाट समाज की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। सामाजिक समरसता की भावना को समाज में प्रगाढ़ता देने के उद्देश्य से सरपंच एसोसिएशन जाट समाज, भारतीय जाट विकास मंच के साथ-साथ अन्य गणमान्यजनों की ओर से भी नवनियुक्त स्वर्णकार सभा के प्रधान सज्जन सोनी को पगड़ी पहनाकर व फूलमालाओं से सम्मान किया गया। इस अभिनंदन समारोह में केहरवाला
के सरपंच हरविंद्र गोदारा, भारतीय जाट विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेेंद्र कड़वासरा, जाट धर्मशाला कमेटी सदस्य शीशपाल झोरड़, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र घणघस, मदनलाल राजपुरोहित, महेंद्र सिहाग, ब्लॉक समिति चौपटा के पूर्व सदस्य सतबीर सिंह सहारण, अजब बेनीवाल माणकदीवान, राजपाल कड़वासरा नाथूसरी चौपटा, सरदूल सिंह गोदारा, अनिल खीचड़, अभिषेक खीचड़, राजकुमार न्यौल, नमन सहारण, बिहारीलाल शर्मा, विनोद सुथार, देवीलाल कालीरावण, मुकेश खोथ अरनियांवाली, राहुल खोथ, कांग्रेस नेता ज्ञानी करनैल सिंह, सरपंच एसोसिएशन रानियां के प्रधान व धोत्तड़ के सरपंच राजेश हुड्डा, हिम्मतपुरा के सरपंच सिमरजीत, मत्तुवाला के सरपंच विरेंद्र सहारण, नहराणा के सरपंच राजेश सहारण, रामपुर थेड़ी के सरपंच सुखपाल सिंह, थेहड़ी मोहर सिंह के सरपंच निरंजन सिंह, ओटू के सरपंच शरणजीत सिंह, चक्कसाहिबां सरपंच अमनदीप, फिरोजाबाद सरपंच तरसेम, गोविंदपुरा के सरपंच सुनील, ग्राम सचिव रानियां अनिल, अमित, मान सिंह, जोधपुर से पवन नाथ, छोटू, महेंद्र सोनी मदन थाकन, बादल पूनिया, रविंद्र गोदारा, अनिल कासनियां, प्रवीण झोरड़, संदीप गोदारा, पम्मी अहलावत व
दलबीर सोनी आदि गणमान्यजन शामिल थे। स्वर्णकार सभा के नवनियुक्त प्रधान सज्जन सोनी ने अपने अभिनंदन से गद्गद् होते हुए जाट समाज, स्वर्णकार समाज के साथ-साथ सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकरूपता व समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऐसे कार्यक्रम सदैव आदर्श रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की पहल के लिए जाट समाज का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सदैव उनकी उम्मीदों पर कायम रहेंगे और सामाजिक हितों को भी प्राथमिकता देंगे।
सामाजिक समरसता की बेल को सींचा जाट समाज ने
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026