Home » हरियाणा » हजारों रुपए की 13 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ।

हजारों रुपए की 13 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
153 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हजारों रुपए की 13 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम शाहपुर बेगू की तरफ जा रही थी । इस दौरान बाइक सवार युवक सामने से आते हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक सूखचैन पुत्र भोला राम निवासी शाहपुर बेगू सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्ज से 7 ग्राम 340 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव निर्बान के पास मौजूद थी । इसी दौरान गांव निर्बान की तरफ एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक नरेंद्र पुत्र बलबीर निवासी गांव निर्बान को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *