Home » हरियाणा » सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए करें काम: चौ. बीरेंद्र सिंह

सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए करें काम: चौ. बीरेंद्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views

सिरसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह सद्भावना यात्रा के तहत कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के लिए सिरसा पहुंचे। ऐलनाबाद हलका में सद्भावना यात्रा का शुभारंभ गांव दड़बा से 22 मार्च को होगा। जिसे नाथूसरी चोपटा, नाथूसरी, गीगोरानी से कागदाना में पहुंचने के बाद विश्राम दिया जाएगा। मीटिंग का शुभारंभ करने के बाद वे बेूग रोड पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी गजानंद सोनी (स्वर्णकार संघ प्रधान, सिरसा) के प्रतिष्ठान श्री गणेश ज्वैलर्स पर पहुंचे और जलपान किया। उनके साथ वीर सिंह दलाल भी मौजूद थे। इस मौके पर चौ. बीरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी परिवर्तन हो रहा है। मौजूदा सरकार से सभी वर्ग प्रताड़ित हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, इसलिए अभी से सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करें, ताकि आगामी समय में कांग्रेस मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करे। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान संतोष बैनीवाल, रामकुमार खैरेकां, प्रेम शर्मा, संदीप नेहरा, गुरनाम सिंह झब्बर, सहीराम सहारण, लादुराम पूनियां, सुभाष सरपंच माखोसरानी, निर्मल सिंह मलड़ी, आर सी लिम्बा, जितेन्द्र सोनी, प्रवीन सोनी, पिंटू सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
फोटो: वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी गजानंद सोनी के प्रतिष्ठान पर जलपान करते पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *