Home » हरियाणा » राधे गांधी लगातार चौथी बार बने पेस्टीसाइड-फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान

राधे गांधी लगातार चौथी बार बने पेस्टीसाइड-फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views

सिरसा। उत्तरी भारत की सबसे बड़ी सीड, पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक बुधवार को निजी बैंक्वेट हाल में हुई, जिसमें एसोसिएशन के 300 लाइसेंसधारी डीलरों ने राधे गांधी को सर्वसम्मति से चौथी बार अगले 3 वर्ष के लिए अपना प्रधान चुन लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के हरियाणा संरक्षक नत्थू राम ने की। इसमें पूर्व प्रधान दिनेश मेहता, धर्मवीर गुप्ता, कृष्ण मेहता, सुभाष बब्बर, गुलशन भाटिया, भूषण गर्ग, अश्वनी गर्ग, बलवंत चाहर, सुरेश बैनीवाल सहित सभी व्यापारी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान राधे गांधी ने कहा कि मैंने इस व्यापार से धन-दौलत नहीं, बल्कि व्यवहार कमाया है।  जब उन्होंने चुनाव को लेकर सभी दुकानदारों से बात रखी तो उनकी आंखें नम हो गई और उन्होंने सर्वसम्मति से उन्हें ही प्रधान बनाने पर सहमति जताई। प्रधान ने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि व्यापारी व किसान के बीच में कभी वैर विरोध न हो। हमेशा भाईचारा कायम रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए कई कानून लाए गए, जोकि व्यापारी हित में नहीं थे, जिसका संगठन ने पुरजोर विरोध कर व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि जब हम सीलबंद माल लेकर किसानों को देते हैं तो उसकी गुणवत्ता व क्वालिटी की दिक्कत आती है तो कंपनी भरपाई करे न कि व्यापारी से करवाई जाए। उन्होंने व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे बिल के साथ अपना सामान बेचें और किसी भी प्रकार से क्वालिटी व गुणवत्ता से समझौता न करें। गौरतलब है कि राधे गांधी पिछले 9 वर्ष से इस यूनियन के प्रधान हैं और अपने ठोस निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। शहर में नकली पेस्टिसाइड के विरुद्ध अभियान चलाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। संगठन ने सदैव उन पर अथाह भरोसा किया है और बिना विरोध के एक स्वर के साथ उन्हें लगातार प्रधान चुना जाना उनकी लोकप्रियता को दशार्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices