सिरसा। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में सरकार द्वारा बनाए गए नए मनरेगा कानून जी राम जी के तहत विभिन्न गांवों से आए मजदूरों के लिए आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागिता करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट सीईओ सुभाष चंद्र ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी जो कुछ भी सीखते हैं, उससे वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से संबंधित मजदूरों को जो भी समस्याएं आएंगी, उनका मिलकर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर निदेशक जितेश कंबोज ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। जितेश कंबोज ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को घरेलु उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। इस मौके पर दलबीर सिंह व राकेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए सर्टिफिकेट
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026