सिरसा। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में बुधवार को आर्यसमाज स्थापना दिवस के अंतर्गत डीएवीसीएमसी के अध्यक्ष आर्यरत्न पूनम सूरी के 79वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 11 कुंडीय वैदिक हवनों का भव्य आयोजन किया गया। ये हवन पुलिस लाइन स्थित मंदिर के प्रांगण में दीघार्यु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ संपन्न हुए। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार शिक्षक और विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य सामाजिक व्यक्तियों ने भी श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवनों के पश्चात वैदिक भजन-सन्ध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं उपस्थित समाजसेवियों ने भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में आर्यसमाज के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा पूनम सूरी के वैदिक मूल्यों के साथ आधुनिकता के लक्ष्य पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने आर्यसमाज की शिक्षाओं को वर्तमान जीवन में अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आर्यसमाज के सिद्धांत हमें सच्चाई, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति को अपनाते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
11 कुंडीय हवन कार्यक्रम के साथ मनाया आर्यसमाज स्थापना दिवस और आर्यरत्न पूनम सूरी का 79वां जन्मदिवस
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026