Home » हरियाणा » वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर 4 अप्रैल शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर 4 अप्रैल शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views
सिरसा।यह कार्यक्रम उनके मोहल्ला जंडवाला स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी उनके पुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा एवं पोत्र मोहित शर्मा ने दी। राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह आयोजन उनके पिता की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और जनहित के कार्यों में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। बता दें कि स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा को एक लोकप्रिय जननेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया। वे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका मानना था कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक प्रभावी जरिया है।
उनके कार्यकाल में उन्होंने कई जनहितकारी पहलें कीं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिला। वे आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते और उनका समाधान कराने का प्रयास करते थे। यही कारण था कि वे न केवल अपने समर्थकों बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं के बीच भी सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिता के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices