Home » हरियाणा » सिरसा अनाज मंडी में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस-आढ़ती की बैठक आयोजित

सिरसा अनाज मंडी में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस-आढ़ती की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
84 Views

– फ्रॉड करने वाली फर्मों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, अभेद्य हरियाणा पुलिस ऐप डाउनलोड करने की अपील
सिरसा। दी एसोसिएशन आढ़ातयान अनाज मंडी सिरसा के कार्यालय में आगामी फसली सीजन को लेकर अह्म बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां मंडी प्रधान प्रेम बजाज सहित आढ़तीगण ने विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि सिरसा मंडी की कई फर्में फ्रॉड कर चुकी हैं, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आगामी सीजन के दौरान मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक राइडर्स की नियुक्ति और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मंडी का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग देगा। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, इकनॉमिक सेल और साइबर क्राइम से जुड़े अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने अभेद्य हरियाणा पुलिस ऐप डाउनलोड ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से धमकी भरे फोन नंबर स्वत: ब्लॉक किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी आढ़तियों से ऐप डाउनलोड कर फ्रॉड से बचाव करने की अपील की। बैठक में मंडी उपप्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, नरेश मक्कड़, हरदेव भुल्लर, धर्मचंद गर्ग, राजन बावा, सुरेश मित्तल, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता, सह सचिव संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices