डबवाली/सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने हरियाणा सरकार से अपील करते हुए कहा कि सिरसा जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बरसात से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा तुरंत गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया हुआ है, उनके खेतों का कृषि विभाग व बीमा कंपनी द्वारा क्रॉप सर्वे करवाकर नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाए। औलख ने गांव पन्नीवाला रूलदू और गांव पाना से जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को हुई ओलावृष्टि, बरसात और तेज तूफान से गेहूं, जौ, सरसों, हरा चारा, सब्जियां व बागवानी सहित रबी की फसलें जमीन पर गिर गई थीं। इसके बाद 2 अप्रैल को दोबारा हुई बरसात ने पहले से खराब फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। किसानों ने बताया कि लगातार दो बार कुदरती कहर पड़ने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। औलख ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सिरसा के उपायुक्त से टेलीफोन पर बात कर स्थिति से अवगत करवाया और उपायुक्त ने कहा है कि वह डबवाली तहसीलदार को आदेश जारी कर पन्नीवाला रूलदू सहित ओलावृष्टि व बरसात से प्रभावित सभी गांवों की गिरदावरी करवाए, ताकि नुकसान का सही आंकलन कर किसानों को राहत दी जा सके। औलख ने मांग की कि प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाए, जिससे किसान अपने नुकसान का आवेदन कर सकें। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों की खराब हुई फसलों का क्रॉप सर्वे कर जल्द बीमा क्लेम जारी किया जाए। इस मौके पर जोगिंदर बिश्नोई, राम सिंह सरां, आत्मा सिंह, गुरदीप सिंह, सोनी सरां, जगजीत सिंह, इकबाल सिंह, पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह, जगसीर सिंह, सुखपाल सिंह, बलकरण सिंह, लखबीर सिंह, मंदर सिंह, जसवंत सिंह, हरमंदिर सिंह कुलार गांव पाना से सुरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, बलदेव सिंह, कलवंत सिंह, भोला सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
ओलावृष्टि व बरसात से खराब फसलों की गिरदावरी कर किसानों को तुरंत दिया जाए मुआवजा: लखविंदर सिंह औलख
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026