सिरसा। गुलजार मोटर के संचालक रहे प्रमुख समाजसेवी, कृषि विश्लेषक व लेखक शहर निवासी गुरविंद्र सिंह की पुस्तक ‘किसान से जहान’ को लंदन बुक फेयर-2026 में शामिल किया गया है, जोकि न केवल सिरसा, बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि लंदन बुक फेयर में पुस्तक को शामिल करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक किसान परिवार से हैं, इसलिए उन्हें किसान की हर समस्या का बड़ी बारीकि से पता है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को समझने के बाद ही उनके मन में किसान की व्यथा को लेकर एक पुस्तक लिखने का ख्याल आया। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने किसान की तकरीबन सभी समस्याओं का बड़ी बारीकि से बखान किया है और यह पुस्तक लोगों को काफी पसंद भी आई। हाल ही में वे कृषि व व्यापार से जुड़े मुद्दे पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इस पर भी एक पुस्तक प्रकाशित की जाएगी, ताकि जनता के समक्ष किसानों व सरकार की तस्वीर बारीकि से पेश की जा सके। शहर के प्रबुद्ध लोगों व गुरविंद्र सिंह के परिचितों व रिश्तेदारों ने उनकी पुस्तक ‘किसान से जहान’ को लंदन बुक फेयर-2026 में शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सिरसा निवासी गुरविंद्र सिंह की पुस्तक ‘किसान से जहान’ लंदन बुक फेयर-2026 में शामिल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026