Home » हरियाणा » गंदे पानी की निकासी को लेकर डिंगवासियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गंदे पानी की निकासी को लेकर डिंगवासियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
121 Views

सिरसा। डिंग मंडी में गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में गौरीशंकर खलेरी, गौरव शर्मा, अनिल, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, आत्माराम, सुनील, प्रदीप कमार, राजकुमार, अमन कुमार, राकेश, गौरव सेठी, महेंद्र कुमार, घमंडीराम, अनिल कुमार, सुरेश, आशीष कुमार, ओमप्रकाश, डा. रणजीत, कृष्ण फुटेला, दलीप नाई, अशोक सैनी, श्याम घड़ी वाला, अनिल बर्तनवाला, सीताराम शर्मा ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क रेलवे स्टेशन रोड के किनारे 20 साल पुराना नाला है। ग्राम का गंदा पानी उस नाले में आता है, जो कि मुख्य बाजार में आता है। यह नाला बाजार की दुकानों के आगे से जोहड़ की विपरीत दिशा में जाता है और नाला 300 मीटर आगे मार्केट में बंद हो जाता है। आगे नाले के पानी के निकास के लिए कोई जगह नहीं है, जिस कारण सारा गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जाने व अन्य सभी संस्थानों में जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी की दुर्गंध के कारण दुकानदारों का कामकाज ठप पड़ा है। ग्राम पंचायत को भी कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इससे पूर्व भी सीवरेज लाइन के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई कि इस गंदे पानी की निकासी जोहड़ की तरफ करवाकर ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *