सिरसा। सीएमआरजे. राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व प्रो. कुलजीत कौर के संयोजन में एनसीओआरडी के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशा विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्लोगन लेखन, भाषण तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, पोस्टर मेकिंग शामिल थी। कार्यक्रम का आगाज करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य (जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी) डा. सज्जन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। इससे निपटने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया। नशे की लत की समस्या यह है कि एक बार जब व्यक्ति अपने नशे पर नियंत्रण खो देता है, तो इसके लक्षण और संकेत अधिकाधिक स्पष्ट होने लगते हैं। जैसे-जैसे नशा उनके जीवन के हर क्षेत्र पर हावी होता जाता है, उनका व्यवहार अधिक लापरवाह, बेपरवाह और असावधान हो जाता है। नशाखोरी व्यक्ति से नशा करने या न करने का ‘विकल्प’ छीन लेती है। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता स्लोगन लेखन में यशोदा ने पहला, उर्वशी ने दूसरा,धीरज कौर ने तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में हर्षदीप ने पहला,दीक्षा ने दूसरा व यशोदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में अविदीप सिंह ने पहला, दीपिका ने दूसरा व मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में राहुल कुमार ने पहला, ममता ने दूसरा व धनवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.कुलजीत कौर, डा. प्रीत कौर, प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, डा. मनोज, प्रो.अशोक कुमार, प्रो. अक्षय कुमार तथा डा.कविता चौधरी ने निभाई।महाविद्यालय केजनसम्पर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आज का कार्यक्रम महाविद्यालय की नशा मुक्ति के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता विकसित करने के प्रयासों को दशार्ता है। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रो. कुलजीत कौर के साथ जीसीडब्लू सिरसा से डा. प्रीत कौर, जीसीजी रानियां से डा मनोज कुमार, सीएमके महाविद्यालय सिरसा से डा. सरवन, श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज जीवननगर से मनदीप कौर, जीसी डबवाली से दलीप भांभू सहित महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
नशा विरोधी स्लोगन लेखन में यशोदा रही प्रथम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026