Home » हरियाणा » अमित राणा बने बार काउंसिल आॅफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य

अमित राणा बने बार काउंसिल आॅफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
125 Views

सिरसा। बार काउंसिल आॅफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव में अमित राणा सदस्य के रूप में चुना गया है। हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया था। पिछले 18 मार्च को सम्पन्न हुए चुनाव कि गिणती हाईकोर्ट आॅफ पंजाब एंड हरियाणा में जारी है। जानकारी देते हुए एडवोकेट कुलदीप राजा जांदू ने बताया कि अमित राणा की प्राथमिक शिक्षा सिरसा से हुई है तथा नैशनल कॉलेज सिरसा के प्रधान भी रहे। अमित राणा ने इस अवसर पर सभी साथियों का धन्यवाद किया व सभी को जीत की बधाई दी। कुलदीप राजा जांदू ने बताया कि कुल 157 प्रत्याशियों में से 23 सदस्य चुने जाएंगे तथा 2 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। गौरतलब है कि अमित राणा बार काउंसिल आॅफ इंडिया के सह चैयरमेन भी रह चुके हैं। अमित राणा लगातार तीसरी बार सदस्य के रूप में चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *