सिरसा। दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित 69वें नैशनल स्कूल गेम्स के अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले गुरमन राय को श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर की ओर से रविवार को स्टेडियम में सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि गुरमन राय के साथ-साथ कोच गुरबचन सिंह, हरप्रीत व मेहर चंद को भी सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में गुरमन राय ने ये उपलब्धि हासिल की। हरपिंद्र कूका ने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है, उन्हें सही मंच प्रदान करने की। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है और वे दोगुनी मेहतन के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर कोच गुरबचन सिंह, हरप्रीत व मेहर चंद ने कहा कि गुरमन राय में खेल के प्रति अपार ललक है और वह समर्पित भाव से खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। इससे पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का के जोहर दिखा चुका है।इस मौके पर जतिंदर ढिल्लों, मलकीत सिंह, दविंदर काहलों, हीरा सिंह कोच, गुरदेव काहलों, शिंदा बराड़, अमर सिंह कूका, सूरज मेहता, जिंदरपाल सग्गू, सुरजीत सग्गू, जगतार नंबरदार, गुरमेल कोच गुरदेव काहलों, अमीर विर्क, गुरचरण किलेवाला, प्रोफेसर बूटा सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर ने गुरमन राय को किया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026