अमर सिंह खत्री को सर्वसम्मति से बनाया प्रधान
सिरसा। फोटोग्राफी के पेशे से जुड़े युवा फोटोग्राफर्स की एक मीटिंग अमर स्टूडियो पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अशोक शर्मा ने की। इस बैठक में फोटोग्राफी के कार्यों में नित आ रही मुश्किलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन समस्याओं को किस प्रकार से दूर किया जाए, इस पर भी गहन मंथन किया गया। बैठक में आए सभी युवा व सीनियर्स फोटोग्राफर्स ने सर्वसम्मति से नई सिरसा फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी, सिरसा का गठन किया। जिसमें अमर खत्री को प्रधान, गजेंद्र शर्मा को कार्यकारी प्रधान, हरपाल जांगड़ा संगठन सचिव, राजेंद्र स्वामी कोषाध्यक्ष, संजीव शर्मा सचिव को नियुक्त किया गया है। सभी साथियों ने पुष्प मालाओं से नई कार्यकारिणी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रधान अमर खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस सोसायटी का उद्देश्य फोटोग्राफरों के हितों के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहकर काम किया जाएगा। आने वाले समय में सोसायटी अपने सभी सदस्यों का जीवन बीमा, समय-समय पर फोटोग्राफी की नई तकनीकों की जानकारी के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करवाएगी। इस मौके पर बैठक में उपस्थित युवाओं ने कहा कि वे अपने सीनियर्स के मार्गदर्शन में अपने पेशे को और भी बेहतरीन तरीके से चलाने का काम करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफी पेशे से लंबे समय से जुड़े इंद्र चावला, मोंटी सेतिया, ओमप्रकाश, अशोक उपाध्याय, राकेश चावला, राजकुमार चावला, दीप गांधी, सुंदर, रजनीश, सुमित कथूरिया, सचिन (बब्बू), शंटी (सिमरन), आशु मेहता, अरूण, अजय, मुकेश, गोल्डी, घनश्याम जोशी, शिवम मोंगा सहित भारी संख्या में युवा फोटोग्राफर्स उपस्थित थे।
युवा फोटोग्राफर्स ने सीनियर्स को सौंपी नेतृत्व की कमान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026