Home » हरियाणा » नशे रूपी सामाजिक बुराई को खत्म करने में खेलों की अह्म भूमिका: एसएचओ

नशे रूपी सामाजिक बुराई को खत्म करने में खेलों की अह्म भूमिका: एसएचओ

Facebook
Twitter
WhatsApp
115 Views

ब्रादर्स स्पोर्ट्स क्लब संतनगर ने करवाई प्रथम स्ट्रांगमैन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप
सिरसा। नशा छोड़ो-खेलों से नाता जोड़ो मुहिम के तहत ब्रादर्स स्पोर्ट्स क्लब संतनगर की ओर से गुरदेव इंडोर स्टेडियम, संतनगर में प्रथम स्ट्रांगमैन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) का आयोजन किया गया। नैशनल पावरलिफ्टर कर्म सिंह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि एसएचओ रानियां गुरनिमंदर सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर एसएचओ ने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में खेल महत्ती भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ब्रादर्स स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार करवाए जाने का आह्वान किया। मुख्य जज की भूमिका अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर मनिंदरजीत सिंह सिरसा ने निभाई। सब जूनियर में ओवरआॅल प्रथम राय सिंह, जूनियर ओवरआॅल प्रथम महिंदर सिंह, सीनियर ओवरआॅल प्रथम आकाश राव, मास्टर ओवरआॅल प्रथम श्रीकांत योद्धा रहे। प्रतियोगिता में सीनियर स्ट्रांगमैन को 4100 रुपए व ट्रॉफी, जूनियर स्ट्रांगमैन को 3100 रुपए व ट्रॉफी, सब जूनियर स्ट्रांगमैन को 2100 रुपए व ट्रॉफी, स्ट्रांग महिला को 2100 रुपए ट्रॉफी व मास्टर स्ट्रांगमैन को 2100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच दल सिंह संतनगर, सरपंच बलजीत सिंह चहल जीवननगर, सरपंच गुरमेज सिंह संधू मांगनेआ करीवाला, जिला परिषद गुरभेज सिंह गिल दमदमा स्पोंसर ज्ञान राजेवाला, सोनू मुक्ता, अजय खीवा, सुरजीत सिंह समाना, रॉबिन सिंह, पीटीआई बाज सिंह करीवाला, सोहन सिंह चहल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जथेदार फूमन सिंह वर्न, गुलाब सिंह राजेवाला, हरपिंद्र कूका, हरजिंद्र जोसन, अमर कूका, जतिंदर ढिल्लों, दविंदर काहलों, कशमीरा सिंह खंब उपस्थित थे।
ये रही खिलाड़ियों के लिए वेट कैटेगरी:
पुरुषों के लिए सब जुनियर में (14-18)- 53, 59, 66, 74, 83 और 83 किलोग्राम से अधिक, जूनियर वर्ग में (18-23)-59, 66, 74, 83, 93, सीनियर वर्ग में (23-30)- 59, 66, 74, 83, 93 और 93 किलोग्राम से अधिक, मास्टर 1(30-50)-74 और 74 किलोग्राम से अधिक रखी गई। इसी प्रकार महिलाओं के लिए सब जूनियर में 55, और 55 किलोग्राम से अधिक, जूनियर में 55 और 55 से अधिक व सीनियर वर्ग में 60, 70, और 70 किलोग्राम से अधिक रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *