Home » हरियाणा » जैन कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने किया श्री श्याम बगीची का भ्रमण

जैन कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने किया श्री श्याम बगीची का भ्रमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
75 Views

सिरसा। सेठ सागरमल सुराना जैन कन्या स्कूल की कक्षा-1 के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत श्री श्याम बगीची ले जाया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक एवं सामाजिक परिवेश से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान नन्हें विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर वास्तुकला को देखा तथा वहां के शांत और मनमोहक वातावरण का आनंद लिया। प्राइमरी इंचार्ज नीरज बाला एवं अध्यापिकाएं सुनीता, रीतू, सविता और प्रियंका ने बच्चों को श्री श्याम बाबा के इतिहास के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। मंदिर परिसर में बच्चों ने झूलों का भरपूर आनंद लिया तथा खेलकूद के माध्यम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों ने वहां के सुंदर बगीचों का भी अवलोकन किया। मंदिर परिसर की ओर से सभी बच्चों को टॉफी एवं मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या रेणु बाला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आध्यात्मिकता के साथ-साथ मानसिक एवं सामाजिक विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी एवं ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में संस्कार, सेवा एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices