भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा ने पार्टी का पटका पहनाकर किया स्वागत
सिरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा अपने विवेक व कर्मठता से पार्टी के कुनबे को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को ब्लॉक समिति बड़ागुढ़ा के पूर्व चेयरमैन गुरविंदर सिंह सिद्धू ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने को आश्वस्त किया। इस मौके पर रेणु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनहितैषी नीतियों का ही कमाल है कि आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के लगातार बढ़ते ग्राफ को देखते हुए विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। विपक्षी नेताओं में पार्टी में शामिल होेने के लिए होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार बन चुकी है और जिन स्थानों पर भाजपा की सरकार नहीं है, वहां आने वाले समय में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी और देश को हर क्षेत्र में सिरमौर बनाने का काम करेगी। इस मौके पर चरणजीत रोड़ी, हरविंदर सिंह, नछतर सिंह, गुरमैल सिंह, चेयरमैन सतिंद्र गर्ग, भगवन्त सिंह सरपंच, अंग्रेज सिंह सरपंच मलड़ी, पप्पू प्रधान, प्रेम, काला सिंह उपस्थित थे।
ब्लॉक समिति बड़ागुढ़ा के पूर्व चेयरमैन गुरविंद्र सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026