Home » हरियाणा » स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल: कीर्ति गर्ग

स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल: कीर्ति गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

अग्रवाल पार्क में दो दिवसीय योग साधना शिविर शुरू
सिरसा। जनता भवन रोड, सिरसा पर स्थापित श्री अग्रवाल पार्क में सुबह 5.15 से 6.15 तक रामपाल गोयल प्रांतीय अधिकारी,भारतीय योग संस्थान द्वारा दो दिवसीय योग साधना का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले महाराजा अग्रसेन जी की चरण वंदना की गई। इस मौके पर श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के उपप्रधान कीर्ति गर्ग ने बताया कि हर मनुष्य को यदि सही मायने में फिट रहना है तो योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाना होगा। तन की मजबूती सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए सभी को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय योग पद्धति का लोहा पूरी दुनियां ने माना है। कोरोना काल में भी योग ही मुख्य रक्षक के रूप में सामने आया। रामपाल गोयल ने योग की सारी विधि विस्तारपूर्वक समझाई। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सभी मुख्य आसन करवाए व उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साधकों को प्राणायाम, कपाल भाति, मकरासन आदि आसन करवाए। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए भ्रामरी, शीतली काफी सहायक है। इस योगा क्लास की शुरूआत करने में आज योगगुरू कोमल गर्ग, राजेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर वेदप्रकाश मैहता, अतुल बांसल, अनिल गुप्ता, रवि राठी, अनिल यादव व अन्य मार्निंग वॉक के सदस्य भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices