Home » हरियाणा » रोड रोलर की बैटरी चोरी की वारदात मात्र 24 घंटे में सुलझी,चोरीशुदा बैटरी सहित आरोपी काबू ।

रोड रोलर की बैटरी चोरी की वारदात मात्र 24 घंटे में सुलझी,चोरीशुदा बैटरी सहित आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
49 Views
सिरसा……… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोड रोलर की बैटरी चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटों में काबू कर लिया है । इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बड़ागुढा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया की गांव लक्कड़ावाली निवासी गुरदिता सिंह ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता हुँ । बीती 21 जून की रात्रि को टेक्निकल खराबी के चलते रोड रोलर मेरी दुकान के बाहर खड़ा किया गया था । इस दौरान रात्रि में मौके का फायदा उठाकर अज्ञात युवक रोड रोलर की बैटरी चोरी कर मौका से फरार हो गए । पीड़ित की शिकायत पर थाना बड़ागुढा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ागुढा थाना की एक पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू पुत्र काला सिंह निवासी गांव लक्कड़ावाली को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा रोड रोलर की बैटरी बरामद कर ली है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices