Home » हरियाणा » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सिरसा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: प्रदीप रातुसरिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सिरसा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: प्रदीप रातुसरिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
64 Views

सिरसा। भाजपा की नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के 30 जून को सिरसा में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का सरसाईनाथ की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 जून को रिद्धि-सिद्धी रिसोर्ट में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। रातुसरिया ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्षा का स्वागत करें तथा संगठन की एकता और शक्ति का परिचय दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रदेश अध्यक्षा का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *