सिरसा। अंतर्राष्टÑीय नशा विरोधी दिवस के मौके पर सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाउंडेशन के प्रेसीडेंट एनआईएस कबड्डी कोच कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत रंगड़ी खेड़ा के खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाथूसरी थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार, बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भाटी व डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन बजाज ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि प्रदीप कुमार ने कहा कि वैश्वीकरण और आधुनिकता के इस दौर में मानव सभ्यता ने विज्ञान, तकनीक और आर्थिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, लेकिन इस प्रगति के समानांतर एक ऐसी सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी बुराई ने हमारे समाज की जड़ों को खोखला करना शुरू कर दिया है, जिसे हम मादक पदार्थों की लत या नशाखोरी कहते हैं। नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार और उनका दुरुपयोग आज किसी एक देश, समाज या वर्ग की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। इस वैश्विक संकट के प्रति जागरूक करने, एकजुट करने और इस खतरे से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भाटी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नशेड़ी नहीं होता। नशाखोरी के दलदल में धंसने के पीछे कई जटिल सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और पर्यावरणीय कारण होते हैं। इन कारणों को समझे बिना इस समस्या का समाधान खोजना असंभव है। किशोरों और युवाओं में नशा शुरू करने का सबसे बड़ा कारण उनके दोस्तों का दबाव होता है। अक्सर युवा अपने दोस्तों के समूह में कूल या आधुनिक दिखने की चाहत में नशीले पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। जो शुरू में केवल एक बार आजमाने या मजे के लिए शुरू होता है, वह धीरे-धीरे आदत और अंतत: जानलेवा लत में बदल जाता है। भाटी ने कहा कि आज की आधुनिक जीवनशैली जितनी चकाचौंध से भरी है, उतनी ही तनावपूर्ण भी है। पढ़ाई का दबाव, करियर की चिंता, नौकरी में असुरक्षा, आर्थिक तंगी और टूटते रिश्तों के कारण लोग अवसाद और एंग्जायटी का शिकार हो रहे हैं। इस मानसिक दर्द, अकेलेपन और हताशा से क्षणिक मुक्ति पाने के लिए लोग नशीली दवाओं का सहारा लेते हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि ने पिछले वर्ष राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले कबड्डी खिलाड़ियों नवीन कुमार व गुरबल्स सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू कोच, देवेन्द्र कोच बेगू, मुकेश हांडी खेड़ा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर ग्राम पंचायत रंगडी खेड़ा से रवि कुमार, कोमल कोचर पंच, संतलाल पंच, जसविंद्र पंच, तरसेम सिंह, कुलवंत सिंह, मंदीप, विकास कुमार, चरणदास चौकीदार, चंद्र, पूजा रानी, गौरव अनेजा सहित अन्य ग्रामीण व युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।
नशे रूपी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी: प्रदीप कुमार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026