Home » हरियाणा » पत्थर कटाई मशीन चोरी का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,मशीन बरामद ।

पत्थर कटाई मशीन चोरी का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,मशीन बरामद ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views
सिरसा। सिरसा पुलिस ने संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी चौकी ने पत्थर कटाई मशीन चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मशीन भी बरामद कर ली है।इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी बुधराम पुत्र किशन चंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 जून की रात्रि को एक अज्ञात युवक उसके मकान में घुस आया और वहां रखी पत्थर कटाई मशीन चोरी कर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर शहर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ अजय पुत्र कालू राम, निवासी गांव नगोकी, हाल जेजे कॉलोनी सिरसा को दबोच लिया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पत्थर कटाई मशीन भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices