Home » हरियाणा » पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने उठाया प्रॉपर्टी धारकों की सुविधा का मुद्दा

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने उठाया प्रॉपर्टी धारकों की सुविधा का मुद्दा

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

सिरसा, 27 जून। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, स्थानीय नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल को पत्र लिखकर नगरपरिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी धारकों की सुविधा के लिए तुरंत प्रभाव से पहले की तरह हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा गृहकर शाखा में आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अपने पत्र में अमित सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश सरकार द्वारा प्रॉपर्टी धारकों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में सरचार्ज माफी स्कीम के चलते नगरपरिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को
काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिखा गया है कि प्रॉपर्टी आईडी में मोबाइल
नंबर बदलवाने, रकबा दुरुस्त करवाने, भवन मालिक का नाम बदलवाने, नए मालिक का नाम दर्ज करवाने, विरासत के आधार पर नामांतरण करवाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इन दिक्कतों से होते हैं सुर्खरू
पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने कहा कि अधिकांश मामलों में नागरिकों को प्रॉपर्टी आईडी में ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए नगरपरिषद कार्यालय से बाहर किसी निजी सेंटर की तरफ रुख करना पड़ता है। इससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है तथा उन्हें अनावश्यक समय और धन खर्च करना पड़ता है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह व्यवस्था और भी अधिक परेशानी का कारण बन रही है जबकि ये सभी ऑनलाइन ऑब्जेक्शन नगर परिषद कार्यालय में ही दर्ज किए जा सकते हैं।
पहले स्थापित था हेल्प डेस्क
पत्र में कहा गया है कि नगरपरिषद कार्यालय में पहले हेल्प डेस्क की व्यवस्था होने से नागरिकों को काफी सुविधा मिलती थी, लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रॉपर्टी धारकों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार लोग सही जानकारी के अभाव में कई दिनों तक अपने कार्य पूरे नहीं करवा पाते। उन्होंने जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल से लिखित शिकायत देकर नगर परिषद परिसर में तत्काल प्रभाव से पहले की तरह हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग की है, जहां प्रॉपर्टी आईडी एवं गृहकर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी, दस्तावेजों की सूची, आवेदन प्रक्रिया तथा ऑनलाइन आपत्तियों से जुड़ी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा सके। इससे आम नागरिकों एवं खासकर प्रॉपर्टीधारकों को काफी राहत मिलेगी तथा नगर परिषद कार्यालय में कार्यों के निपटारे में भी तेजी आएगी। अमित सोनी ने अपने पत्र में
कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए गृहकर शाखा में पर्याप्त संख्या में कुर्सियां एवं बैंच उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि नागरिक सम्मानपूर्वक बैठकर अपने कार्यों की प्रतीक्षा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices