Home » हरियाणा » बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

सिरसा से दर्जनों साथियों की रही सक्रिय उपस्थिति
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप का सफल आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, सेक्टर-17, गाबा हॉस्पिटल के निकट, यमुनानगर में किया गया। बैठक में हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत एवं सोनीपत सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी,कैथल जींद हरियाणा के सभी जिलों से प्रदेश, जिला, विधानसभा एवं सेक्टर स्तर के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि सी.पी सिंह (केंद्रीय स्टेट प्रभारी, हरियाणा एवं राजस्थान) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में कृष्ण जमालपुर (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा), विशाल गुर्जर, सहीराम, महेंद्र धनिया, नेतराम तथा महेंद्र जाजोरिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। बैठक में उमड़ी लाखों की भीड़ ने बहुजन समाज पार्टी के बढ़ते जनाधार, संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश दिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह ने पूरे परिसर को बसपा के नारों से गुंजायमान कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने यह साबित कर दिया कि हरियाणा में बसपा तेजी से एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। बैठक में सभी जिलों की संगठनात्मक समीक्षा विस्तार से की गई। प्रदेश नेतृत्व ने जिला, विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। साथ ही एसआईआर अभियान, सदस्यता अभियान, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामजी गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पार्टी की विचारधारा पहुंचानी होगी। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान को आगामी समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का मूलमंत्र भी दिया। बैठक में प्रदेश कमेटी के सदस्य, लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बसपा सिरसा जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला के नेतृत्व में सिरसा जिले से दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कैडर कैंप में शामिल हुए और अपनी मजबूत एवं अनुशासित संगठनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला संगठन प्रदेश नेतृत्व के निदेर्शों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सदस्यता अभियान, रकफ अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को तेज गति से आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices