Home » हरियाणा » हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर वांछित आरोपी काबू ।

हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर वांछित आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
46 Views

 

सिरसा…. पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव किरारकोट क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 18 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक टीम ने गांव बप्पा क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए एक युवक को 07 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में बड़ागुढ़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच थाना बड़ागुढ़ा पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन पवन पुत्र दर्शन लाल निवासी गांव किरारकोट,जिला सिरसा से खरीदकर लाई गई थी। आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पवन को मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *