सरपंच को जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। गांव फग्गू में बरसाती पानी का जायजा लेने के लिए गए मौजूदा सरपंच के वृद्ध पिता से गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा दुर्व्यवहार व जाति सूचक गालियां देने के आरोप में रोड़ी थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राम चन्द्र पुत्र कस्तुरी लाल, कृष्ण कुमार पुत्र कस्तुरी लाल, गुलशन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, सचिन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, हरमिन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्र व जतिन्द्र पुत्र राम चन्द्र निवासीगण गांव फग्गु शामिल हैं। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। पुलिस को दिए बयानों में रणधीर सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी गांव फग्गु ने बताया कि उसका बेटा रविन्द्र पाल सिंह मौजूदा गांव का सरपंच है और वह अनसुचित जाति/मजहबी सिख से सम्बन्ध रखता है। उसने बताया कि 01.07.26 की रात्रि को करीब 11.30 बजे बारिश की वजह से उक्त आरोपियों के घर में पानी चला गया था। अगले दिन 02.07.26 को सुबह पूरी पंचायत एकत्रित होकर बारिश से गांव में हुये नुक्सान का जायजा लेने के लिए गई थी। जब वे आरोपियों के घर पर पहुंचे तो उक्त जग्गा सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, हरबन्स सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह नम्बरदार गांव फग्गु व राम सिंह पुत्र मल सिंह के सामने उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया और जाति सूचक गालियां निकाली। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां निकालते हुए कहा कि एक पंचायत तुमसे नहीं संभल रही है। जब प्रार्थी के पिता ने कहा कि यह पानी बारिश की वजह से भरा है, इसमें पंचायत का क्या कसूर है तो आरोपियों ने उसके पिता के साथ बदतमीजी की और प्रार्थी के बेटे को भी पंचायत के सामने अपशब्द बोले। इसके बाद उसके पिता गांव के पूर्व सरपंच राज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के पास गये और उन्हें सारी आपबीती बताई, जो पूर्व सरपंच ने गांव में ही मामले को सुलझाने का कहकर प्रार्थी के पिता को शिकायत देने से रोक दिया। इसके बाद भी आरोपियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और वह सरेआम प्रार्थी व उसके परिवार को धमकियां देते चले आ रहे हंै। थक हारकर उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसपर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
बरसाती पानी का जायजा लेने गए सरपंच के पिता से दुर्व्यवहार का आरोप
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision



