Home » हरियाणा » 10 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

10 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
37 Views
सिरसा……… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतरपाल कॉलोनी टी प्वाइंट सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 10 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान राजपाल पुत्र देवी लाल निवासी गऊशाला मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट खेतरपाल कॉलोनी सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधी के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *