3 Views
गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरीशुदा बाइक बरामद ।
सिरसा……बीते दिन ऐलनाबाद बस स्टैंड पर महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी कर मौका से फरार होने वाले गिरोह के एक आरोपी को ऐलनाबाद पुलिस ने मात्र 12 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिहं ने बताया कि बीते दिन बणी निवासी मुर्ति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 3 बजे वह ऐलनबाद बस स्टैंड पर बस में बैठी थी । इस दौरान दो नौजवान युवक आए एक युवक बस में चढ़ा और मेरे कानों की बालियां को झपटी मार कर तोड़ ली और मौका से बाइक लेकर दोनों मौका से फरार हो गए । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते छीना-झपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी मंगल सिंह पुत्र रामदेव निवासी खारा टिब्बी,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके एक अन्य साथी की पहचान कर ली गई है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है । पूछताछ में आरोपी ने ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक चोरी की एक अन्य वारदात करनी भी कबूल की है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है,और पूछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
Post Views: 3



