सिरसा। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज एवं उनके परिवारों के लिए पूनिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के राज्य उपप्रधान गुरदीप सैनी व जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता, महासचिव अजीत सिंह रंगा, कोषाध्यक्ष राजकुमार खुंगर ने बताया कि हरियाणा स्टेट पेंशन समाज का यह छटा निशुल्क मेडिकल कैंप है। शिविर में सभी डॉक्टरों की ओपीडी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी व आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। साथ ही डॉक्टर परामर्श भी नि:शुल्क रहेगा। लाभार्थियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। अस्पताल प्रबंधन ने पेंशनर्स समाज के सभी साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
पेंशनर्स के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एक अगस्त को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


