सिरसा। स्थानीय नहर कॉलोनी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय गांधी के आह्वान पर बढ़ते हुए प्राकृतिक असंतुलन को देखते हुए पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें लगभग 65 पौधे लगाए गए और सबसे बड़ी बात लायंस क्लब ग्रीन के सदस्यों ने रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली। क्लब प्रधान सौरभ वधवा ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सके, इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे। अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा और लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करना होगा। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब प्रधान सौरभ वधवा, क्लब सचिव भुवनेश मेहता, क्लब कोषाध्यक्ष गौरव सेतिया के अलावा प्रोजेक्ट चेयरमेन राजेश बजाज, लॉयन संजय मेहता व लॉयन सुनील कालरा, लॉयन सुभाष मेहता, लॉयन नरेश सेठी, लॉयन प्रदीप मेहता, लॉयन दयाल मेहता, लॉयन विपन मेहता, लायन भुवनेश मेहता व दीपक सतीजा और लायन सुहान मेहता की अह्म भूमिका रही।
लायंस क्लब सिरसा ग्रीन ने चलाया पौधारोपण अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


