Home » हरियाणा » कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ऐलनाबाद तथा हिन्दुस्तान गम एण्ड कैमिकल्स भिवानी द्वारा खण्ड ऐलनाबाद के गांव भुर्टवाला में एक कृषि शिविर लगाया गया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए एच. ए. यू. हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ. आर. के. सैनी ने ग्वार फसल को हानि पहुंचाने वाले विभिन्न कीटों व बिमारियों की रोकथाम के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे कीट अथवा बिमारी के लक्षणों को भली-भांति पहचान कर ही स्प्रे के लिए दवा का चुनाव करें। शिविर में नरमा कपास की गुलाबी झुण्डी के जीवन-चक्र तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी भी दी गई। कृषि विश्वविद्यालय हिसार से पधारे सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ. जगदेव सिंह ने किसानों को उर्वरक व पानी प्रबन्धन पर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए जैविक खादों के अधिक से अधिक प्रयोग पर बल दिया। इससे पूर्व कृषि विभाग से आए बी. टी.एम. रामचंद्र ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पहचान कार्ड को शीघ्र अति शीघ्र बनवा लें। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए तथा कृषि संबंधी साहित्य भी वितरित किए। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर साहिल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices