Home » हरियाणा » बिश्नोई सभा, सिरसा का साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम सम्पन्न

बिश्नोई सभा, सिरसा का साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

प्रतिभावान विद्यार्थियों व प्रतिष्ठित जनों को किया सम्मानित
सिरसा। बिश्नोई सभा, सिरसा के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम दिन प्रात: ध्वजारोहण, हवन व पाहल तथा मुख्य समारोह में संत महात्माओं और अतिथि तथा विशेष जनों के सम्बोधन व प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज जनों के सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान खेम चन्द बैनीवाल ने की तथा डा. महेन्द्र सिंह भादू सेवानिवृत्त सीएमओ, सिरसा मुख्य अतिथि थे। हरिद्वार के महंत स्वामी प्रणवानन्द महाराज का सान्निध्य रहा तथा उन्होंने आशीर्वचन दिये। अन्य वक्ताओं में डा. रोहताश कुमार, कु. सविना, सोम प्रकाश सीगड़ थे। कार्यकारी सचिव भूप सिंह कस्वां ने सभा का लेखा-जोखा व गतिविधियों की जानकारी दी। प्रचार सचिव डा. मनीराम सहारण ने मंच संचालन किया। सम्मानित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों में सान्वी, आराधना, असिद्धा, कृतिका, चाहत, शालु, प्रियांशी, राघव, अरमान व विक्रान्त के अतिरिक्त सुहाना, पूनम, अविराज, रिद्धिमा, रचिता तथा विपुल थे। अन्य सम्मानित जनों में विमला देवी, कैप्टन उज्जवल डूडी, अधिवक्ता अनिल गुप्ता, राजेश, बजरंग, निर्मल, जयदेव कानूनगो, राज कुमार, जस्साराम, शेजकरण व सविना थीं। कार्यक्रम में कृष्णपाल बैनीवाल, जगतपाल कड़वासरा, सुशील बैनीवाल, देश कमल की विशेष भूमिका रही। विशेष सहयोग देने वालों में डा. विजय, अनिल खिचड़ बीडीपीओ, विष्णु बैनीवाल, ओम प्रकाश बैनीवाल, उदयपाल बैनीवाल, सतपाल देहडू इत्यादि थे। अन्य उपस्थित जनों में कृष्ण सीगड़, रिछपाल बैनीवाल, जयसिंह थापन (पूर्व सरपंच रोहताश), हवा सिंह बैनीवाल, पवन कड़वासरा, राय साहब बैनीवाल, ओम प्रकाश पूनिया, सचिव ओपी बिश्नोई, राज कुमार बैनीवाल, हनुमान गोदारा, अमीलाल पटवारी, सभा कार्यकारिणी सदस्य, सेवक दल सदस्य, समाज के गणमान्य महानुभाव, सैकड़ों की संख्या में नजदीक व दूर से पहुंचे पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे। प्रसाद ग्रहण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices