Home » हरियाणा » 5 किलो 556 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित,बाइक सवार दो लोग काबू ।

5 किलो 556 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित,बाइक सवार दो लोग काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
14 Views
सिरसा । जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो व्यक्तियों को 5 किलो 556 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान गांव बणी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए आते दिखाई दिया । उक्त व्यक्तियों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 5 किलो 556 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बुध सिंह पुत्र भाल सिंह व तेजा सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव सुरेवाला, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपीोयों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच करीवाला पुलिस चौकी के हवाले की गई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices