Home » हरियाणा » आईआईएमटी विश्वविद्यालय में डॉ. अनिल धानुका को मिला राइजिंग स्टार करियर कंसल्टेंट सम्मान

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में डॉ. अनिल धानुका को मिला राइजिंग स्टार करियर कंसल्टेंट सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views

सिरसा। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश परिसर में एक भव्य एवं शानदार शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में देशभर से अनेक शिक्षक, शिक्षाविद, समाजसेवी, शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले गणमान्य व्यक्ति एवं इंडस्ट्री लीडर्स ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका एवं उनकी कंपनी पीएवीएम पावर एजुकेशन को शिक्षा एवं करियर कंसल्टेंसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए राइजिंग स्टार करियर कंसल्टेंट के रूप में सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें भारतीय परंपरा एवं सम्मान का प्रतीक अंगवस्त्र तथा ट्रॉफी भेंट की गई। डॉ. अनिल धानुका ने विश्वविद्यालय के अधिकारीगण को पवित्र रामायण आदर एवं श्रद्धापूर्वक भेंट की। यह भेंट भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं शिक्षा के साथ संस्कारों के समन्वय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य देश के प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी नौकरी, व्यवसाय, पारिवारिक जिम्मेदारियों अथवा अन्य कारणों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय या कॉलेज नहीं जा सकते, वे आॅनलाइन एवं डिस्टेंस शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर अपने करियर को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारी भी मान्य नियमों एवं सेवा शर्तों के अनुरूप उच्च शिक्षा प्राप्त कर पदोन्नति के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
आॅनलाइन डिग्री की मान्यता को लेकर जागरूकता:
डॉ. धानुका ने आॅनलाइन शिक्षा की मान्यता को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में व्याप्त संशयों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त एवं संबंधित नियामक मानकों के अनुरूप संचालित विश्वविद्यालयों की आॅनलाइन डिग्रियाँ, लागू नियमों एवं पात्रता शर्तों के अधीन, सरकारी एवं निजी रोजगार, उच्च शिक्षा तथा अन्य संबंधित उद्देश्यों के लिए मान्य हो सकती हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवेश से पूर्व संबंधित पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय एवं नियामक संस्थाओं की मान्यता तथा विशिष्ट पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करनी चाहिए।
स्वामी रमेश साहुवाला जी का सम्मान:
समारोह में सिरसा से विशेष रूप से आमंत्रित समाजसेवी स्वामी रमेश साहुवाला को भी शिक्षा के प्रसार एवं प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया गया। स्वामी रमेश साहुवाला ने आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी समय में उच्च शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए डॉ. अनिल धानुका के सतत प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा सम्मेलन ने उच्च शिक्षा के विस्तार, आॅनलाइन एवं डिस्टेंस लर्निंग के प्रति जागरूकता तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices