*सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं – डॉ कुलदीप कौर*
*दीशा व नीशू मिस फ्रेशर व ईशू व वैष्णवी बनी मिस पर्सनेलिटी*
माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय औढ़ां में सांस्कृतिक कमेटी के तत्वावधान में फ्रेशर पार्टी *नवोन्मेष-2026* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ने अतिथियों व नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्राओं ने कनिष्ठ छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रबंध निदेशिका डॉ कुलदीप कौर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षार्थियों में व्यक्तित्व विकास होता है व नवप्रवेशित छात्राओं को अपनी वरिष्ठ छात्राओं से जान-पहचान व समझ विकसित होती है। एसोसिएट डायरेक्टर शशिकांत शर्मा ने इस आयोजन पर सभी को बधाई प्रेषित की व कहा कि फ्रेशर पार्टी एक परम्परा का निर्वहन है जो वरिष्ठ छात्राएं अपनी कनिष्ठ छात्राओं को सौंपती है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, कैटवाक एवं फैशन शो इत्यादि शामिल थे। बी एड में दिशा मिस फ्रेशर व ईशू मिस पर्सनेलिटी । डी एड में नीशू मिस फ्रेशर व वैष्णवी मिस पर्सनेलिटी चुनी गई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अंजू व सीमा पीपल ने निभाई। इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कमेटी इंचार्ज डॉ सुलोचना व रानी कौर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद।



