सिरसा। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगने वाला वार्षिक मेले पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर विशाल वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें देश व प्रदेश से कौने-कौने से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को प्रात: 5:00 बजे शक्ति सरोवर स्नान, 7:00 बजे मंदिरों में आरती, 9:00 बजे छप्पन भोग व भंडारा लगेगा। सुबह 10:15 बजे ध्वजारोहण होगा और दोपहर 12:00 बजे भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मेलन होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 24 व 25 अक्टूबर को ट्रेड फेयर मेला लगेगा। अग्रोहा धाम में आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में ठहरने के लिए 280 कमरे व 7 हॉल बने हुए हैं और अग्रोहा धाम 30 एकड़ में सभी देवी-देवताओं के विशाल मंदिर बने हुए हैं। मंदिर के अलावा भगवान श्री रामचंद्र जी, भगवान श्री कृष्ण की लीला, बांके बिहारी लाल जी की संचालित झांकियां बनी हुई है। अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी के मन्दिर के अलावा 400 मीटर लंबी गुफा में माता दुर्गा जी, बाबा अमरनाथ जी, भैरव बाबा जी का विशाल मंदिर बना हुआ है। धाम में तिरुपति बालाजी का विशाल मंदिर के साथ-साथ 90 फुट ऊंची विशाल हनुमान जी की प्रतिमा व मन्दिर की स्थापना की गई है, जो आकर्षण का केंद्र है। अग्रोहा धाम के साथ देश व प्रदेश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है। इस अवसर पर अग्रोहा धाम सिरसा प्रधान अनिल सर्राफ, व्यापार मंडल जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, उप प्रधान अंजनी कनोड़िया, सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, महासचिव अश्विनी बंसल, विमल स्वामी, सुभाष मिड्ढा, पवन गुप्ता, अजय जैन आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
-अग्रोहा धाम के साथ देश व प्रदेश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है: बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
चोरी के मामले में 6 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार ।
September 17, 2026
-अग्रोहा धाम के साथ देश व प्रदेश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है: बजरंग गर्ग
September 17, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

चोरी के मामले में 6 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार ।
September 17, 2026


सरकार को यूपीआई को फ्री रखना चाहिए: सीपीआई
September 17, 2026
