सिरसा: भौतिकी विभाग, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज भौतिकी सोसायटी का गठन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की इंचार्ज डॉ. भारती शर्मा एवं डॉ. अंकिता के मार्गदर्शन में सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी के चयन हेतु विद्यार्थियों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस साक्षात्कार के आधार पर बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा कंचन शर्मा को अध्यक्ष तथा नमिता ग्रोवर को उपाध्यक्ष चुना गया। बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र विवेक को सचिव एवं निशिता को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नवदीप कौर, रोशनी एवं भूमि को साक्षात्कार में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सोसायटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
भौतिकी सोसायटी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तार्किक सोच एवं विषय के प्रति रुचि को विकसित करना है। सोसायटी के माध्यम से पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं, क्विज, पोस्टर एवं मॉडल निर्माण, व्याख्यान, प्रस्तुतियों तथा अन्य शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रकार की सोसायटियां विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही, विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, संवाद कौशल, आत्मविश्वास एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. सत्यपाल, डॉ. सूरज रंजन, डॉ. गुलाबवती और प्रो. हैप्पी ने बताया कि नवगठित भौतिकी सोसायटी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी तथा विभाग में अकादमिक और रचनात्मक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाएगी।
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के भौतिकी विभाग में ‘भौतिकी विषय परिषद’ का हुआ गठन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026

