सिरसा, 19 सितंबर। मच्छरों की रोकथाम एवं वार्डवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 21 की विभिन्न गलियों में बीते शुक्रवार देर शाम विशेष फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग गलियों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिडक़ाव किया गया। वार्ड नंबर 19 की पूर्व नगर पार्षद नीतू सोनी एवं पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने रानियां बाजार स्थित अपने आवास से फॉगिंग अभियान की शुरुआत
की। इसके बाद वार्ड नंबर 21 की विभिन्न गलियों एवं प्रमुख क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई।
वार्डवासियों ने जताया आभार
वार्ड में चले फॉगिंग अभियान से अभिभूत वार्डवासियों ने जहां एक ओर सोनी दंपत्ति तो दूसरी ओर उपायुक्त सिरसा शांतनु शर्मा, जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बेनीवाल एवं सफाई शाखा के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने कहा कि मच्छरों की रोकथाम के लिए
समय-समय पर फॉगिंग करवाना आवश्यक है और रात के समय किए गए इस अभियान से
वार्डवासियों को राहत मिली है। नीतू सोनी एवं अमित सोनी ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मच्छरों की रोकथाम, सफाई व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े अन्य कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार
मांग एवं समस्याएं रखकर उनका समाधान करवाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की विभिन्न गलियों में आवश्यकता अनुसार फॉगिंग अभियान को आगे भी जारी रखने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वच्छ वातावरण मिल सके। नीतू एवं अमित सोनी ने वार्डवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026


चौ. देवीलाल गौशाला में मनाया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
September 19, 2026
