सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थित 12 नवीन कक्षा-कक्षों के शिलापट्ट के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। जन संपर्क अधिकारी प्रो प्रवीण कुमार ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में 12 नवीन कक्षा-कक्षों का उद्घाटन 3 मार्च 2019 को तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने की थी। इन कक्षा-कक्षों के शिलापट्ट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 सितंबर की संध्या को वर्ष 2014 से 2026 के दौरान निर्मित सरकारी भवनों एवं परियोजनाओं पर दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में महाविद्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि का आयोजन किया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि के माध्यम से महाविद्यालय की शैक्षणिक आधारभूत सुविधाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ सेवा, नागरिक सहभागिता और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सार्वजनिक शैक्षणिक सुविधाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने पर बल दिया गया।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के नोडल अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. आर्यन यादव तथा प्रो. सुमित सौरव सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। स्टाफ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में भाग लिया।
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां एलेनाबाद
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026

