Home » हरियाणा » युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान

युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

सिरसा। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एकेडमिक यूथ (उदय) संस्था द्वारा 23 सितंबर को महान क्रांतिकारी एवं शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उदय के साथियों ने तीनों शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, साहस, विचारों और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेराम ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का जीवन देश और समाज के लिए समर्पण की मिसाल है। आज की युवा पीढ़ी को इन महान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अधिकार, स्वतंत्रता, समानता, न्याय तथा समाज के कल्याण के लिए सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों को याद करना केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को समझकर उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारियों में उतारना भी जरूरी है। युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। मंगेराम ने कहा कि उदय संस्था युवाओं को उनके अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने तथा समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर उदय की जिला अध्यक्ष सिया, मीडिया कोआॅर्डिनेटर कल्पना, अभिषेक, कबीर, अमन सहित संगठन के अन्य साथी मौजूद रहे। सभी साथियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
फोटो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices