बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ समितियों के गठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया मंथन
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा दो दिवसीय सिरसा प्रवास पर रहे। उनके प्रवास की जानकारी देते हुए भाजपा सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने बताया कि संगठन महामंत्री ने जिले के सभी 12 मंडलों में प्रवास कर मंडल स्तर पर आयोजित संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने बताया कि सभी मंडलों में आयोजित बैठकों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, बूथ समितियों के गठन एवं उनकी सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। फणींद्र नाथ शर्मा ने कार्यकतार्ओं से स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, गतिविधियों और जनसंपर्क से संबंधित फीडबैक भी प्राप्त किया तथा उनके सुझावों पर चर्चा की। प्रवास के दौरान संगठन महामंत्री ने प्रत्येक मंडल के पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकतार्ओं के साथ भी विशेष रूप से संवाद किया। उन्होंने पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को सुना तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी है और उनके अनुभवों का लाभ संगठन को निरंतर मिलता रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर भी प्रवास के दौरान विशेष रूप से चर्चा हुई। संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रेरणादायक प्रयासों को सामने लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मन की बात के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा समाज के विभिन्न वर्गों को इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रेरित करें। बैठकों में भाजपा जिला प्रभारी एवं हरको बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों में कार्यकतार्ओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन के साथ निरंतर संपर्क से मजबूत होती है। भारत भूषण जुयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन को जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सेवा, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने बताया कि संगठन महामंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। फणींद्र नाथ शर्मा ने प्रत्येक मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से संवाद किया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके प्रवास के दौरान मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने किया सिरसा के सभी 12 मंडलों का प्रवास
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
September 23, 2026
संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने किया सिरसा के सभी 12 मंडलों का प्रवास
September 23, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
September 23, 2026


सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
September 22, 2026
