सिरसा। 12 सितंबर से 22 सितंबर तक मोहाली, पंजाब में पंजाब स्टेट शूटिंग रेंज में आयोजित आल इंडिया जी वी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में सिरसा के रेलवे फाटक के नजदीक, अंबे पीजी वाली गली में स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी की होनहार शूटर सविता ने अपने शानदार व सटीक निशाने से कांस्य पदक जीतकर एकेडमी व जिले को गौरवांवित किया है। संचालक हरजोत सिंह रंधावा व कोच हरप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन के लिए सविता को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से शूटरों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई। सिरसा से तेजस स्पोर्ट्स एकेडमी से सविता ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए अपने शानदार व सटीक निशाने से 50 मीटर 3पी में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए अकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि सविता पिछले काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। इससे पहले भी वह कई प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
सविता ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
September 23, 2026
संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने किया सिरसा के सभी 12 मंडलों का प्रवास
September 23, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने किया सिरसा के सभी 12 मंडलों का प्रवास
September 23, 2026


सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
September 22, 2026
