Home » हरियाणा » जन्मदिन पर अंजना मां की रसोई में करवाया लंगर-भंडारा

जन्मदिन पर अंजना मां की रसोई में करवाया लंगर-भंडारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views

सिरसा। श्री राधे निष्काम सेवा मंच के तत्वावधान में हांसी निवासी पटेल सोनी व सुनीता सोनी के सुपुत्र हर्ष सोनी के जन्म दिन पर सोनी परिवार की तरफ से नोहरिया बाजार स्थित मां अंजना रसोई में लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य प्रेरक सुमन मित्तल ने बताया कि यह परिवार अपने तथा बच्चों के सभी शुभ अवसरों पर उनकी संस्था के माध्यम से कोई ना कोई सेवा कार्य अवश्य आयोजित करता है और आज का सेवा प्रकल्प कुसुम वर्मा और सुभाष वर्मा की प्रेरणा से पटेल सोनी और सुनीता सोनी द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया। सेवा प्रकल्प में सुमन मित्तल, संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा, पवन मेहता सरपंच, शिक्षाविद सतीश मित्तल, कुसुम वर्मा तथा अन्य ने भाग लिया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सभी ने हर्ष को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी तथा सोनी परिवार को सेवा कार्य हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवा मंच द्वारा सम्मानित किया गया। मां अंजना रसोई से जुड़े पदाधिकारियों ने सेवा मंच से जुड़े सभी सदस्यों का स्वागत और धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *