Home » हरियाणा » नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views
सिरसा। महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र शिव दयाल निवासी नाथूसरी चौपटा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई 2026 को उसकी नाबालिग बेटी स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से फोन आया कि लड़की दो अन्य लड़कियों के साथ सामान लेने के लिए स्कूल से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारियों व आसपास के विभिन्न स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर नाबालिग लड़की को उसी दिन नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। महिला अधिवक्ता व महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए। इसके बाद उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच भी करवाई गई। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट व लीगल एडवाइजर की राय के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *