सिरसा। जिला कुम्हार सभा, सिरसा द्वारा समाज एवं जिले का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में 10 अक्तूबर को रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला कुम्हार सभा के प्रधान कुम्भा राम सिंहमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज के महानुभावों की एक मीटिंग कुम्हार धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अनूप कुमार प्रजापति, चेयरमैन, हरियाणा माटी कला बोर्ड, डॉ. मदन लाल ढुंढाडा, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति, सिरसा व पूजा प्रजापति, एशियन गेम्स 2026, जापान में हाई जंप में कांस्य पदक विजेता व हॉकी में भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल दिलाने वाले गांव संतनगर निवासी राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन होता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर उपप्रधानजीत सिंह जलन्धरा, सचिव राम चन्द्र नोखवाल, कोषाध्यक्ष पृथ्वी राज मलेठिया, कमेटी मैम्बर बिनोद कुमार रिवाड़िया, डा. बृज मोहन गेदर, डा. नौरंग राय जोरासिया, सतपाल सिहंमार, चानण राम दादरवाल सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
कुम्हार धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह 10 अक्तूबर को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
9 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
October 9, 2026
कुम्हार धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह 10 अक्तूबर को
October 9, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision


